Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

महापौर ने की मारूति सुजुकी के नये वाहन सुपर कैरी ईएसपी की लॉंचिंग

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) बिलासपुर रोड पर स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के शोरूम मारुति सुजुकी कामर्शियल पर आयोजित भव्य समारोह में महापौर विकास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि मारूति सुजुकी के नये वाहन नई सुपर कैरी ईएसपी को लॉंच किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विकास शोरूम स्वामी और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा का शोरूम संचालकों ने भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कियां। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आधुनिक दौर में नये फीचर्स वाले वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। मारूति सुजुकी ने सामान लाने ले जाने के लिए अपना शानदार वाहन सुपर कैरी को लॉंच किया है, इसका निश्चित रूप से लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर शोरूम के मैनेजर दिव्यांशु शर्मा ने बताया कि मारुति सुजुकी ने अपनी नए पावरफुल वाहन को लॉन्च कर दिया है, जो कि पहले के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली, फ्यूल एफिसिएंट और बेहतर सेफ्टी फीचर्स से लैस है। हल्का कॉमर्शियल वाहन सुपर कैरी में फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ ही एक नया इंजन इमोबिलाइजर सिस्टम भी दिया गया है।

इसका बड़ा स्टीयरिंग व्हील ड्राइविंग को कंफर्टेबल बनाता है। कार जैसा स्मूथ गियर शिफ्ट और बेहतर राइड कम्फर्ट इसके आकर्षण को बढ़ाता है। नई सुपर कैरी ड्राइविंग और यात्रा के बीच में ब्रेक के दौरान बेहतर आराम के लिए फ्लैट सीट डिजाइन के साथ है। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) मिनी-ट्रक श्रेणी में पहली बार है।

ईएसपी वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है और रोलओवर को रोकने में मदद करता है, जिससे ड्राइवर और माल दोनों के लिए सुरक्षा बेहतर होती है। इसमें कई उन्नत कार्यों का एक सेट शामिल है, जिसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन ,इंजन ड्रैग कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, रोलओवर प्रिवेंशन, हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम आदि शामिल हैं जो मिनी-ट्रक श्रेणी में पहली बार है।

इस दौरान आकांक्षा के एमडी वीरेंद्र मित्तल , सीईओ मुरारी चौधरी,मैनेजर दिव्यांशु शर्मा ,टेरेटरी सेल्स मैनेजर निशिल डसेडा, कस्टमर केयर मैनेजर रचना चौधरी,सोनी शर्मा, सेल्स मेन मोहसिम रज़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरजीत राठी,पारस चुघ, व्यापार मंडल महामंत्री, मनोज छाबड़ा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव,पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Check Also
Close