Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_घर नही लौटा परीक्षा देने के लिए घर से निकला 9वीं का छात्र,जंगल में जली हुई स्कूटी – पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी – हल्द्वानी के जीतपुर नेगी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला कक्षा 9 का छात्र यथार्थ मिश्रा घर वापस नही लौटा। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा और इसी बीच उसकी स्कूटी जीतपुर नेगी के जंगल में जली हुई अवस्था में मिली।

महादेव एन्क्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा का बेटा यथार्थ मिश्रा सुबह परीक्षा देने के लिए डीपीएस स्कूल गया था। हालांकि शाम तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली रोड जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी जलती हुई देखी और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों ने स्कूटी की पहचान यथार्थ की बताई। वहीं जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी सामने आया है कि परिजनों ने दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर यथार्थ को डांटा था। फिलहाल पुलिस सच्चाई का पता लगाने और घटना की जांच में जुटी है।

Check Also
Close