Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_इंस्टाग्राम पर प्यार के चलते रामपुर के लोगों ने पिथौरागढ़ की युवती को हल्द्वानी में पीटा

हल्द्वानी – इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक युवती को महंगा पड़ गया। दोस्ती से नाराज लड़के के परिजन युवती के घर पहुंच गए और उसकी पिटाई कर दी। लड़का रामपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर जान-पहचान और बातचीत से नाराज रामपुर के लड़के के परिजन हल्द्वानी आ गए। यहां उन्होंने युवती पर आरोप लगाते हुए उसके ही घर में उसकी पिटाई कर दी।

पुलिस के मुताबिक, भोटिया पड़ाव क्षेत्र में युवती अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहती है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है। शिकायत में बताया गया कि युवती की इंस्टाग्राम के जरिए रामपुर के एक लड़के से दोस्ती हुई। बातचीत भी हुई और इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को हो गई। जिसके बाद लड़के के परिजनों को युवती के बारे में जानकारी मिली और वे कार से हल्द्वानी आ गए।

हल्द्वानी आने के बाद वे सीधे युवती के घर पहुंचे। वहां विवाद हुआ और इन लोगों ने युवती की पिटाई कर दी। इस मामले में युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामपुर निवासी साक्षी, आरती, अमन और गौरव के खिलाफ मारपीट, धमकी और अपमानजनक धाराओं में केस दर्ज किया है।

Check Also
Close