Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को मेयर ने किया पुरस्कृत,अध्यात्म के बिना जीवन निरर्थक – विकास शर्मा

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का मुख्य अतिथि महापोर विकास शर्मा ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राआंे ने धर्म और संस्कृति पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार आज पूरे विश्व में अध्यात्म की अलख जगाने के साथ ही पूरे विश्व में शांति का संदेश दे रहा है। गायत्री परिवार ने अध्यात्म के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार जैसी संस्थाएं आज अध्यात्म को आगे ले जाने का काम कर रही है। महापौर ने कहा कि वह खुद भी अध्यात्म से जुड़े हैं।

और उनके जीवन में जो भी कुछ हासिल हुआ है वह अध्यात्म से ही संभव हुआ है। महापौर ने कहा अध्यात्म बहुत बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जब ठोकर लगती है तब अध्यात्म समझ में आता है। उन्होंने कहा कि ये प्रकृति, खुला, आसमा, वायु जो भी सब कुछ है वह हमें ईश्वर ने ही दिया है। ईश्वर की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं। जिस पर ईश्वर की कृपा होती है वह निरंत आगे बढ़ता है। बिना ईश्वर की कृपा से कुछ नहीं होता।

महापौर ने कहा कि अध्यात्म से जुड़ा व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता हैं और खुद के साथ दूसरों के उत्थान के लिए भी काम करता है। अध्यात्म में अदभुत ताकत है, भारत ऋषि मुनियों ने जो हजारों साल पहले जो बातें लिखी थी आज उन्हें विज्ञान भी सही साबित कर रहा है। आज भारत के अध्यात्म की चर्चा विदेशों में भी होती है। विदेशों में हमारे धार्मिक क्रिया कलापों पर रिसर्च हो रही हैं, विदेशों में लोग गीता से ज्ञान ले रहे है। आदि अनादि काल से ऋषि मुनियों ने जो बातें बतायी थी, वह आज भी हमारे काम आ रही है।

हमारी संस्कृति में कई रहस्य छुपे है। हमारे अध्यात्म का सांस्कृतिक ओर सामाजिक महत्व ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। महापौर ने कहा कि अच्छी पढ़ाई करके रोजगार हासिल करने के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है, अध्यात्म की ताकत से ही अच्छा इनसान बनने की प्रेरणा मिल सकती है। अगर आत्ध्यात्म को लेकर चलेंगे तो जीवन में कोई रूकावट नहीं आयेगी।

महापौर ने कहा कि मेयर के नाते गायत्री परिवार को जहां भी उनकी जरूर पड़ेगी वह साथ खड़े नजर आयेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में मंदिरों को सजाने का अभियान हमने शुरू किया है। नवरात्रों पर सभी मंदिरों को सजाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा मेरा प्रयास है संस्कृति को बचाना है ओर इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जिले भर के कक्षा पांचवी से 12वीं तक जिला एवं तहसील स्तर के करीब 100 विजेताओं को नगद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेपीएस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, शांतिकुंज से सी डी थपड़ियाल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय से सुधीर जी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक यशवंत सिंह, गायत्री परिवार उधम सिंह नगर के जिला समन्वयक अशोक कुमार छाबड़ा,

अनुज अग्रवाल, सितारगंज के तहसील संयोजक राजेश शैली एवं योगेंद्र सिंह,श्रीमती पुष्पा झा बहन,दिग्विजय सिंह ,पंकज ,माधवानंद, बी सी जोशी, राघव नगर,रामपाल यादव, भोला प्रसाद, राजेंद्र, मस्तराम शर्मा, गायत्री चेतना केंद्र रूद्रपुर के राजदेव, इंदु शैली ,श्रद्धा छाबड़ा, निधि वर्मा, शशि, यशपाल ,ललित,दिलीप अधिकारी आलोक, हरजीत राठी, देव मेनन, यशवंत, पंकज आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close