Tuesday 21/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए। वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, इंदू मान, सुभाष पाल, और त्रिलोक सिंह अधिकारी ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर एड.हरीश कुमार सिंह, एड. इंदर सिंह, एड.सुरेंद्र बटला, प्रीत बंब, परम सिद्धू सुंदरलाल पाल, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद शर्मा होंडा, इलियास महागिर, मंसूर मेफेयर, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार, पार्षद रशीद फारुकी, नौशाद सोनू, अफसर अली, मीना आर्य, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, राकेश भगत, इफ्तिखार सैफी, शरीम सैफी, सादन इकबाल, रवि पपने, मो. सैफ आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नई शिक्षा नीति के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा का मंथन-संगोष्ठी ने दिए शिक्षा के भविष्य को दिशा देने वाले ठोस सूत्रपौड़ी में हरित विकास की नई पटकथा-वन संरक्षण,भूमि सुधार और रोजगार सृजन के लिए पायलट योजना को मिली रफ्तार10 साल का हिसाब मांगेगा देवप्रयाग-विकास ठप,अब जनता करेगी फैसलापर्यटकों का बढ़ता सैलाब और एक्सप्रेसवे का असर, मसूरी में जाम से राहत के लिए ‘लंबीधार-किमाड़ी रोड’ बनेगी नया सहारा23 किमी सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, मई से काम शुरू, मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने की बड़ी तैयारी मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन सिर पर है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में मसूरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ सकता है। पहले ही जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में गांधी चौक से किंक्रेग मार्ग तक लगने वाले लंबे जाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। अब एक्सप्रेसवे के बाद यह समस्या और विकराल होने की आशंका है।लंबीधार-किमाड़ी रोड पर टिकी उम्मीदेंयातायात दबाव को कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी लंबीधार-किमाड़ी (एलकेडी) रोड को सबसे बड़ा विकल्प माना जा रहा है। यह मार्ग गढ़ी कैंट के सप्लाई क्षेत्र से शुरू होकर मसूरी झील के पास मुख्य मार्ग से जुड़ता है, जिससे देहरादून से आने वाले वाहनों को सीधे वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा कर लिया है और शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का दावा किया है।मई से धरातल पर दिखेगा कामअधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा। इसके बाद मई माह से चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अगले 6 से 7 महीनों में सड़क को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।पर्यटन बनाम ट्रैफिक, बड़ा संतुलनविशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी में हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या शहर की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसके साथ यातायात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते वैकल्पिक मार्ग विकसित नहीं किए गए, तो जाम की समस्या पर्यटन पर भी असर डाल सकती है।प्रशासन के लिए बड़ी चुनौतीआने वाले महीनों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यटन और यातायात के बीच संतुलन बनाने की होगी। लंबीधार-किमाड़ी रोड का चौड़ीकरण इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे मसूरी के मुख्य मार्ग पर दबाव कम होने की उम्मीद है।मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती-एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों संग मंथन,पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर जोरसिडकुल-एमबीआर बॉर्डर पर नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: कार सवार दो तस्कर दबोचे, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज।भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

24 मार्च को सीएम धामी रूद्रपुर आ रहे मुख्यमंत्री धामी करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही शहर में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं नगर प्रशासन जोर शोर से तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा सहित पार्टी के कई नेताओं ने अधिकारियों के साथ सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम के रोड शो और सभा को लेकर जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी।

महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ गांधी पार्क मुख्य बाजार का निरीक्षण कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सीएम धामी का रूद्रपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीएम धामी 24 मार्च को गांधी पार्क में सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही करोड़ों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, और गांधी पार्क में लगाये गये विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 24 मार्च को नवनिर्मित वेंडिग जोन का फीता काटकर शुभारम्भ भी करेंगे। इसके अलावा हंस स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारम्भ भी करेंगे। साथ ही वेंडिंग जोन के दुकानदारों को चाबियां भी सौंपी जायेंगी।

गांधी पार्क पहुंचने से पहले सीएम धामी मुख्य बाजार में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। रोड शो गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर से शुरू होगा। मुख्य बाजार की विभिन्न गलियों से रोड शो निकालते हुए सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचेंगे यहां विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम धामी का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा। इसके साथ ही पंजाबी समाज, कुमांऊनी समाज, बंगाली समाज,देशी समाज,

पूर्वांचल समाज, सिख समाज के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा परंपरागत ढंग से स्वागत किया जायेगा। सीएम धामी के स्वागत के लिए बाजार में जगह जगह स्टाल लगाये जायेंगे। महापौर ने बताया कि सीएम के स्वागत और रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियंा की जा रही है। सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी रूद्रपुर वासियों को कई सौगात देने जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल,एसडीम मनीष बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,सुशील गाबा, पारस चुघ,जगदीश टंडन, नरेंद्र अरोड़ा,विशाल खुराना, हरजीत राठी,गुरमीत सिंह, सुधीर अरोरा, समेत कई अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

रूद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की लागत की दर्जनभर से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि सीएम धामी 601.41 लाख की लागत से निर्मत वेंडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए 171.23 लाख लागत से बनाये गये फ्रैश वेंस्ट प्लांट, 4.88 लाख से निर्मित नगर निगम के चार जोनल कार्यालय, 34.15 लाख से ट्रांजिट क्ैम्प में स्थापित स्ट्रीट लाईट, 43.87 लाख से निर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, एवं 171.23 लाख से निर्मित एफएसटीपी सेंटर का भाी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 494.89 लाख लागत से बन रही गौशाला,

बिगवाड़ा में 60.11 लाख लागत से स्व. शहीद वीरेंद्र सिंह सामंती की स्मृति में बनाये जा रहे मुख्य द्वार, शमशान घाट की चाहरदिवारी, क्रियाघार जीर्णाेद्धार,टाईल्स फर्श , 49.72 लाख लागत से सब्जी मण्डी का जीर्णोद्धार कार्य, 854.30 लाख से रूद्रपुर नगर निगम कार्यालय, 39.89 लाख से चार शहर के चार पार्कों का सौंदर्यीकरण, 155.09 लाख लागत के 4 हाईटैक शौचालयों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा सीएम धामी नगर निगम रूद्रपुर कार्यालय में कमाण्ड सेंटर एवं स्वच्छता ऐप का शुभारम्भ भी करेंगे। महापौर ने कहा कि इन विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के पश्चात रूद्रपुर में विकास की रफ्तार और तेज हो जायेगी।

सीएम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

रूद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर आगमन की तैयारियों को लेकर महापौर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्षों के साथ ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अलग अलग जिम्मवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि सीएम का यह दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है।

उन्होंने तीनों मण्डल अध्यक्षों और पार्टी के अन्य नेताओं से सीएम के स्वागत के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आहवान भी किया। बैठक में मुख्य बाजार पार्षद चिराग कालड़ा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, मुकेशपाल, हरजीत राठी, पारस चुघ, देव मेनन, गिरीश पाल, संदीप वाल्मीकि, दीपक पुंशी, संदीप आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close