Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

“तीन साल बेमिसाल”_प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गिनाई सरकारी की उपलब्धियां

लालकुआं – सूबे की धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने इन तीन सालों में कई ऐतिहासिक कार्य किये है।

यहाँ अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बातचीत करते हुए लालकुआं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के नेतृत्व में सूबे में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करना और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में यूसीसी कालू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।इसके अलावा सख्त भू कानून लाकर उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षण करना, नकल विरोधी कानून बनाकर प्रतियोगी परीक्षा में पारदर्शिता लाने वाले कानून अहम रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थाटन, पर्यटन, शीतकालीन, यात्रा शुरू करने के साथ ही बर्षो से लंबित पड़ी जमरानी बांध परियोजना को शुरू करना, तथा वह के प्रभावित लोगों के विस्थापन की व्यवस्था करना सहित कई एतिहासिक कार्य धामी सरकार में सम्भव हो पाये है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखण्ड में लैड जिहाद के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही कर कई एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और क्षैतिज आरक्षण व आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय धामी सरकार ने लिए है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का तीन साल का कार्यकाल लोककल्याण, सेवा, और सुशासन को समर्पित, रहा है। उन्होंने इसके लिए धामी सरकार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Check Also
Close