Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर_साबरी मस्जिद में मुकद्दस महीने में 20वे रोजे और रमजान की 21वी शब को मुक्कमल हुआ कुरान मजीद

हाफिज नसीम अख्तर ने मुक्कमल किया कलामेपाक और मुफ्ती मुजीब अजहरी ने सुना

वतन और सूबे की खुशहाली के लिए की गई अमन-चैन की दुआ

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) शहर की साबरी मस्जिद में मुकद्दस रमजान के महीने 20वे रोजे और रमजान की 21वी शब को कलमें मजीद मुक्कमल हों गया, कलामे मजीद की तिलावत हाफिज नसीम अख्तर ने की तो उनके उस्ताद मुफ्ती मुजीब अजहरी ने कलामे मजीद सुना,इस दौरान कुरान मुक्कमल होने पर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने शहर के उलामाओ को सम्मानित भी किया।

कलामे मजीद के मुक्कमल होने के बाद मस्जिद में एक एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें तकरीर करते हुए कहा गया कि रमजान का मुकद्दस महीने खुद में बेहद मयाने रखता है और इस महीने में अल्लाह अपने बंदों की हर दुआ को काबूल फ़रमाता है, मौलाना अजुरुददीन ने बयान करते हुए कहा कि अल्लाह का निजाम देखिए कि अल्लाह ने अपने बंदों के सीनों में कलामे मजीद को नजील किया है।

अगर अल्लाह कुरान मजीद को किसी पहाड़ पर नजील कर देता तो पहाड़ रेजा रेजा हो जाता है सिर्फ और सिर्फ इंसान का सीना कुरान मजीद की मजीद को बर्दाश्त कर सकता है उन्होंने कहा कि रमजान माह में आप बड़े अदब से कुरान मजीद की तिलावत सुनते हैं और हाफिजे कुरान आपको कुरान सुनते हैं आप बड़े सब्र के साथ कुरान मजीद की तिलावत सुनते हैं और मुझे बताएं क्या आपको सुकुन और इतमानना से कलमें मजीद सुनने में सब्र और अल्लाह की इबादत से रुबरु होते सुकून मिलता है।

उन्होंने कहा कि रमजान में रोजा इफ्तार करने वाले लोगों के लिए आप सब जो कुछ करते हैं अल्लाह आपको अपनी नेमतों से नवाजा देगा उन्होंने कहा कि रमजान माह में जरुरतमंदों लोगों की मदद करे और अपने माल की जकात निकल कर गरीबों की मदद करे, उन्होंने कहा कि जिस हाफिजे के पीछे खड़े होकर आप ने कुरान की तिलावत सुनी यह हाफिजे कुरान मैदाने हश्र में अल्लाह के पीर वालियों के साथ खड़े होंगे इसलिए इनका ऐतराम करे इन्हें इजाजतों से नवाजे और इनकी दुआओं के हिस्सेदार बने इसके बाद उलमाओं को सम्मानित किया गया।

मस्जिद कमेटी की ओर से उलमाओं से भी को सम्मानित किया गया और लोगों ने अपने लिए दुआओं की दरख़्त की इसके बाद मस्जिद में आए मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों ने अपनी मुबारकबाद दी और मिठाई बांटी गई, इस दौरान मौलाना अजुरुददीन, मुफ्ती नौशाद, हाफिज नसीम अख्तर मुफ्ती मुजीब अजहरी समाजसेवी असलम जावेद, आरिफ खान, वरिष्ठ पत्रकार एम सलीम खान,

हाजी सलीम खां, मस्जिद कमेटी के सदर दानिश खान, गुलजार खान, लियाकत अली,मुकबुल खां, शकील अहमद,डा हाजी सोनू,इशरत खां,शैजी, इमरान अली,रहमत अली,शावेद खान, परवेज, जावेद उर्फ जौनी, गुड्डू,फरीद खा,काले खां,शरीफ खां,शमशाद, फैजान, शादाब खा,वसीम भाई,कमरान अली, जाकिर खान, बाबू खान,राजू, सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close