Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बहुउद्देशीय शिविर और वृहद रोजगार मेले का किया गया आयोजन

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को किया संबोधित

हल्द्वानी – उत्तराखंड प्रदेश की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर “तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी के एमबी कॉलेज मैदान में सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया और अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, रोजगार मेला भी आयोजित किया गया।

यह रही इस कार्यक्रम की खास बात 

जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।इस कार्यक्रम की खास बात रही महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी। महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित सामान, स्थानीय उत्पाद और खाद्य सामग्री शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के जरिए सरकार ने जनता को दिलाया भरोसा

कोश्यारी ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सही लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने जनता को भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Check Also
Close