Thursday 16/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
देवभूमि में आस्था का महासंगम-बैसाखी पर देवलगढ़ गौरा देवी दरबार में भव्य भंडारा,जागरण और कन्या पूजन से गूंजा क्षेत्रजसपुर में मूर्ति लगाने को लेकर विधायक आदेश चौहान और भाजपा पूर्व विधायक के बीच जमकर हंगामारुद्रपुर। अटरिया माँ का डोला आज शाम 4 बजे जगतपुरा से गाजे बाजे के साथ रम्पुरा पहुँचेगा।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अटरिया मन्दिर की महंत पुष्पा देवी ने बताया कि विगत दिनों 26 मार्च को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान से रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया गया था और उसके उपरांत भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे जिससे दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें मांगी व मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, वही आज 15 अप्रैल को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ जगतपुरा से रम्पुरा स्थित मंदिर पहुँचेगा, जिसमें महंत पुष्पा देवी ने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की हैसूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ।विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा।जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी।मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसाल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

उत्तराखंड की धामी सरकार के “तीन साल बेमिसाल”कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

 सीएम धामी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, सीएम धामी ने स्वीकार किया जनता का अभिवादन

रोड शो के दौरान गाजे बाजे और आतिबाजी के बीच पुष्प वर्षा से उत्सव जैसा बना माहौल

नये जोश और उत्साह के साथ रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुस्लिम महिलाओं ने भी किया स्वागत, सीएम ने की पुष्प वर्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर किया जनता का अभिवादन

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के सोमवार को जनसमुदाय उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान ढाल नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच फूलों की बारिश से पूरा माहौल उत्सव सा नजर आया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। सीएम धामी के स्वागत के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली भी निकाली।

सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सीएम धामी हैलीपैड पहुंचे। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम धामी का काफिला वेंडिंग जोन पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर वेंडिंग जोन का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सीएम धामी सीधे गल्ला मण्डी पहंुचे। यहां पर महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में सीएम धामी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात सीएम धामी रोड शो के लिए फूलों से सजे वाहन पर सवार हुए। वाहन में उनके साथ विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी सवार हुए।

 

सीएम धामी के रोड शो का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग जुटे थे। मानव श्रृंखला बनाकर भारी संख्या में लोगों ने सीएम का स्वागत किया। भवनों की छतों पर से भी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। गाजे बाजों के साथ निकले सीएम धामी के रोड शो के दौरान उनके वाहन के आगे विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी देखने को मिली। रोड शो के दौरान जगह जगह आतिशबाजी भी की गयी।

वहीं जेसीबी में सवार कार्यकर्ताओं ने भी सीएम धामी पर पुष्प वर्षा की। मुख्य बाजार में सीएम धामी के स्वागत के लिए अग्रवाल सभा, श्री सनातन धर्म सभा, ब्राम्हण सभा, कैमिस्ट एसोसिएशन,देवभूमि व्यापार मण्डल, गुरूद्वारा श्री सिंह सभा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाये थे जहां पर सीएम धामी पर फूलों की बारिश की गयी।

 

सीएम धामी ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के पश्चात सीएम धामी ने गांधी पार्क पहुंचकर यहां सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविर में विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी किया। इसके पश्चात उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इस दौरान धीरेन्द्र मिश्रा,भारत भूषण चुघ, सुरेश कोली, तरूण दत्ता, मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, संदीप मिश्रा, विश्वनाथ शर्मा, इंद्रेश मिश्रा, निमित शर्मा, हिमांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ,अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, शालिनी बोरा, संजीव सिंह, रश्मि रस्तोगी, फरजाना बेगम, विजय भूषण गर्ग, शाहखान राजशाही, यशपाल घई, संदीप अनेजा सोनू, प्रीत ग्रोवर, प्रमोद शर्मा, सुरेश गौरी, अनिल चौहान, सुशील चौहान, दिलीप अधिकारी, सुमित छावड़ा, रमेश कालड़ा, राजेश जग्गा, कमल पांडेय, पूरन परिहार, हरीश जोशी, निमित शर्मा, सुनील वाल्मीकि, रजनी रावत, महेन्द्र आर्य, बीनू कुमार, विष्णु, देवेन्द्र बामल, गिरीश पाल, मोहसीन मियां, राजेन्द्र राठौर, कैलाश राठौर, एमपी मौर्य, राधेश शर्मा, पदम शर्मा, गजानंद शर्मा, धीरू तिवारी, नवीन मिश्रा,दलीप अधिकारी, चंदन अग्रवाल, महेन्द्र छाबड़ा, वीनू गम्बर, मनोज मदान, सचिन मुंजाल, पंकज बांगा, विवेकदीप सिंह, राजेश जग्गा, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान,

पवन राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,सुशील गाबा, पारस चुघ,जगदीश टंडन, नरेंद्र अरोड़ा, विशाल खुराना, हरजीत राठी,गुरमीत सिंह, धीरेश गुप्ता, मुकेशपाल, हरजीत राठी, देव मेनन, गिरीश पाल, मंदीप वाल्मीकि, दीपक पुंशी, संदीप, श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एड-महेश बब्बर, वरिष्ठ समाससेवी रोहताश बत्र, महामंत्री ओमप्रकार अरोरा,सुरेन्द्र मिड्डा, सन्नी बब्बर, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, कैलाश चन्द्र गर्ग, तारा चन्द्र अग्रवाल, राजेश श्यामपुरिया,मोहन लाल गर्ग, नरेन्द्र बंसल,श्री ओम अग्रवाल, अजय बंसल,अमित जैन लोहिया, राजेन्द्र तुलस्यान,नितेश गुप्ता,शरद अग्रवाल,कुशल अग्रवाल, मोहन लाल अग्रवाल, सुरेश मित्तल, ललित गोयल,मुकुल मित्तल, अनुज अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, नीरज गर्ग सहित काफी संख्या में विभिन्न धार्मिक,सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल थे।

अंतिम छोर तक विकास की धारा पहुंचने तक चैन से नहीं बैठेंगेः धामी

रूद्रपुर – राज्य सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले राज्य आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। सीएम धामी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को यहां देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मेरे उपर आशीर्वाद की बर्षा हो रही है। सीएम धामी ने रूद्रपुर नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए रूद्रपुर की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्साह का यह माहौल यह संदेश दे रहा है कि तीन वर्ष पूर्व जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी आप के उस विश्वास पर सरकार खरा उतर रही है। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में हमारी सरकार ने सेवा सुशासन और विकास की एक नई गाथा लिखने का प्रयास किया है। हमने अपने कार्यकाल में शहरों से लेकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया है वहीं उड़ान योजना के अंतर्गत दर्जन भर से अधिक स्थानों तक हेली सेवा शुरू कर प्रदेश की एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। प्रदेश में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल सहित प्रमुख क्षेत्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया है। विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 30 से अधिक नीतियां लागू कर रोजगार के अवसर विकसित करते हुए पलायन की समस्या से भी निपटने का प्रयास किया है।

गरीब परिवारों के लिए पक्का घर, निःशुल्क राशन, निःशुल्क सिलेंडर आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रदेश के किसानों के उत्थान और समृद्धि के लिए भी सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। किसानों को प्रमुख फसलों पर बढ़ी हुई एमएसपी देकर उनकी आय भी बढ़ाने का भी काम किया गया है। किसानों को कृषि उपकरण खरीदने के लिए भी बड़ी राहत दी जा रही है। हाल ही में उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन करके यह दिखा दिया कि उत्तराखण्ड अब किसी भी राज्य से कम नहीं है उत्तराखण्ड अपने दम पर कोई भी काम कर सकता है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी नीतियों का परिणाम है कि वर्ष 2023-24 में सतत विकास कार्यों के लक्ष्य के इंडेक्स में उत्तराखण्ड पहले नंबर पर आया है। उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर में 4-4 प्रतिशत कमी आई है। विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही सरकार ने सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है। यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। नकल का कानून पूरे देश के लिए उदाहरण बन चुका है। प्रदेश की जमीन को माफिया से बचाने के लिए जनता की उम्मीदों के अनुरूप भू-कानून लागू किया। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 207 निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी है।

सीएम धामी ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद में भी विकास की गंगा बहाई जा रही है। यहां मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है जिसमें 2026 तक पढ़ाई शुरू होने जा रही है। वहीं किच्छा में 100 एकड़ भूमि पर एम्स का सेटेलाईट सेंटर बन रहा है। इसके साथ ही पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है। पिछले साठ वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी जमरानी बांध योजना को भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी है। करोड़ों की लागत से कई योजनाओं पर जिले में काम किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि रूद्रपुर में नजूल भूमि की समस्या बहुत बड़ी थी, हमारी सरकार ने इसका समाधान किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आज कई मामलों में नंबर वन पर आ चुका है। लेकिन जब तक हम उत्तराखण्ड के अंतिम छोर तक बैठे तक विकास की धारा नहीं पहुंचा देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। सभी के सहयोग से विकल्प रहित संकल्प पर काम करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि महापौर विकास शर्मा ने उन्हें करीब बीस सूत्रीय मांग पत्र दिया है इसके अलावा विधायक शिव अरोरा ने भी कुछ मांगें रखी हैं। जल्द ही इनका परीक्षण कराकर जो जल्द पूरी होने वाली हैं उन्हें जल्द पूरा किया जायेगा जो दीर्घकालीक हैं उनके लिए योजना बनाकर काम किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राजेश कुमार, अमित नारंग, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, रामपाल सिंह, गुंजन सुखीजा, सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता,प्रेम सिंह राणा आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सीएम को भेंट किया त्रिशूल

रूद्रपुर – गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दोरान महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने मंच से सीएम धामी के समक्ष कई समस्याएं रखी और उन्हें लिखित मांग पत्र भी सौंपा। अपने सम्बोधन में महापौर विकास शर्मा ने रूद्रपुर की कई समस्याएं उठाते हुए रूद्रपुर महानगर के विकास के लिए नई घोषणाएं करने का आग्रह किया। विकास शर्मा ने अटरिया माता मंदिर का सौंदर्यीकरण, बगवाड़ा से तीन पानी डाम तक जाने वाली सड़क के किनारे नाले को कवर कर सड़क का चौड़ीकरण करने, मुख्य बाजार में बचे हुए फुटपाथ और नाले का निर्माण करने, शिवनगर मोड़ पर शॉपिंग काम्म्पलेक्स का निर्माण करने, ट्रांजिट कैम्प में सिटी पार्क बनाने, गंगापुर रोड का चौड़ीकरण करने, रूद्रपुर को स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित करने, नगर निगम को एंबुलेंस उपलब्ध कराने सहित 20 सूत्रीय मांगें रखी।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

रूद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की लागत की दर्जनभर से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम धामी 601-41 लाख की लागत से निर्मित वेंडिंग जोन का लोकार्पण करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए 171-23 लाख लागत से बनाये गये फ्रैश वेंस्ट प्लांट, 4-88 लाख से निर्मित नगर निगम के चार जोनल कार्यालय, 34-15 लाख से ट्रांजिट क्ैम्प में स्थापित स्ट्रीट लाईट, 43-87 लाख से निर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एवं 171-23 लाख से निर्मित एफएसटीपी सेंटर का लोकार्पण किया।

इसके अलावा 494-89 लाख लागत से बन रही गौशाला, बिगवाड़ा में 60-11 लाख लागत से स्व- शहीद वीरेंद्र सिंह सामंती की स्मृति में बनाये जा रहे मुख्य द्वार, शमशान घाट की चाहरदिवारी, क्रियाघाट जीर्णाेद्धार,टाईल्स फर्श, 49-72 लाख लागत से सब्जी मण्डी का जीर्णाेद्धार कार्य, 854-30 लाख से रूद्रपुर नगर निगम कार्यालय, 39-89 लाख से चार शहर के चार पार्कों का सौंदर्यीकरण, 155-09 लाख लागत के 4 हाईटैक शौचालयों का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा सीएम धामी नगर निगम के कमाण्ड सेंटर एवं स्वच्छता ऐप का शुभारम्भ भी किया।

Check Also
Close