Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

जल्द मिलेगा बिन्दुखता सहित अन्य खत्तो को राजस्व गाँव का दर्जा – पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं बिन्दुखता राजस्व गाँव को लेकर मचे बवाल के बीच पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार बिन्दुखता गाँव को लेकर प्रतिबद्ध हैं उन्होंने कहा कि बिन्दुखता को राजस्व गाँव का दर्जा दिलाने की कार्यवाही सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आयेगें। तथा जल्द ही बिन्दुखता सहित अन्य गाँवों को भी राजस्व गाँव का दर्जा मिल जायेगा।

यहाँ सूबे की धामी सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर आपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल ऐतिहासिक रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम विकसित कर रहीं हैं। तथा धामी सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के कार्यो को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा देने के दिशा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की जा रही है।

जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें और बिन्दुखत्ता के लोगों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक भी जल्द दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस कार्रवाई में लगे हुए हैं वह सभी बधाई के पत्र है। उन्होंने कहा कि अगर बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा मिलता है तो इसका लाभ क्षेत्र के अन्य गाँवों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लालकुआं मालिकाना हक को लेकर उनके कार्यकाल में कार्यवाई की गई थी जिसका लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनकी भूमि के पट्टे मिलना शुरू हो गये हैं तथा जल्द ही सभी लालकुआं वासियों को भी पट्टे मिल जायेगें। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव की मांग को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात करेंगे।

Check Also
Close