Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी आगंतुक पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए कल से लागू रहेगी शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था

नैनीताल – वर्तमान समय में भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के दृष्टिगत स्थानीय जनता ओर आगंतुकों को जाम से निजात दिलाने और वाहनों के सुगम आवागमन और प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीते दिवस रिधिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवं प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा भवाली क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा सभी आगंतुक वाहनों की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्थाएं स्थापन किए जाने के क्रम में कैंची दर्शन के लिए आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया गया है। जिस क्रम में तात्कालिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों हेतु कल दिनांक: 26 मार्च, 2025 से शटलसेवा लागू की जा रही है।

शटल सेवा का विवरण इस प्रकार है:–

भीमताल मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।

ज्योलिकोट भवाली मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन भवाली सेनेटोरियम के पास स्थित कैची बाईपास में 1.5 किमी तक पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।

नोट: – यह शटल व्यवस्था सामान्य दिवसो में प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान यह व्यवस्था प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान ही भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

पहाड़ को जाने वाले अन्य सभी शेष वाहन सामान्यतः मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे।

सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त यातायात व्यवस्था के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। नैनीताल पुलिस द्वारा कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के सुगम आवागमन के लिए दीर्घकालिक व्यवस्थाओं को स्थापित किए जाने के भी भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also
Close