Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

आखिर नाबालिग के साथ निर्ममता से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मी साबित क्या करना चाहते हैं – मोहन लाल खेड़ा

रम्पुरा पुलिस चौकी में नियुक्त इन पुलिस कर्मियों ने गुंडागर्दी दिखाई – संजय जुनेजा

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) जिला मुख्यालय रुद्रपुर में फिर मित्र पुलिस के कारनामे मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं एक बार फिर से रम्पुरा पुलिस चौकी में नियुक्त दो सिपाहियों ने बेहरमी से एक नाबालिग युवक को हथकड़ियों में जकड़ कुछ इस तरह से उसके साथ निर्ममता से मारपीट की है इस नाबालिग का बदन खुद वर्दी की गुड़ाई को बयां कर रहा है, नाबालिग आरिश के शरीर के ज़ख्म पुलिस के उच्च अधिकारियों से चीख चीखकर पूछ रहे हैं आखिर मेरा कसूर क्या था।

इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा और रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा मैदान में कूद पड़े हैं और उनकी अगुवाई में पीड़ित नाबालिग युवक के परिजन और अन्य लोग रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने शहर कोतवाल मनोज रतूड़ी से पुलिस कर्मियों की इस हरकत को बताया और युवक के ज़ख्मों को दिखाया, इस मामले को कोतवाल मनोज रतूड़ी ने साफ कर दिया है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और उनकी इन हरकतों से उच्च पुलिस अफसरों को बताया जाएगा।

फिलहाल कोतवाली में तहरीर दे दी गई है और अब इस मामले में उग्र आंदोलन की रणनीति का खाका तैयार किया जा रहा है, कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा का कहना है कि दो पुलिस कर्मियों ने उत्तराखंड मित्र पुलिस के दावों को चुनौती देने का काम किया और जिस तरह नाबालिग युवक को हथकड़ियों में जकड़ उसके साथ निर्ममता से मारपीट की गई है उससे ऐसा लगता है कि उक्त दोनों सिपाहियों की इस परिवार से रंजिश चली आ रही है और पुलिस का यह रौदृ रुप निंदनीय है।

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस मित्र और सुरक्षा का दावा करती है लेकिन बेहद अफसोसजनक बात है कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रम्पुरा पुलिस चौकी में नियुक्त दो सिपाहियों ने बेहरमी से एक नाबालिग युवक को हथकड़ियों में जकड़ कर पट्टों और अपने जूतों से बेहरमी से पीटा है उन्होंने कहा इन पुलिस कर्मियों ने इस बात को भी ध्यान में नहीं रखा युवक का रोजा था और वह बेहद कमजोर है,अब इस मामले क्षेत्र में आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।

Check Also
Close