Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

ब्रेक फैल होने से पलटी पहाड़ से हल्द्वानी की ओर आ रही यात्री बस – मच गई चीख पुकार

हल्द्वानी – पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही कुमाऊं मोटर ओनर्स लिमिटेड की यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और वीर भट्टी के पास सड़क पर पलट गई। बस में चालक और परिचालक समेत करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें केमू की दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केमू की यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी, वीर भट्टी पुल से पहले उक्त बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खंभे से टकराकर रोकने का प्रयास किया और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई।

गनीमत रही कि अधिकतर यात्री सुरक्षित बच गए, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया।

Check Also
Close