Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

ऊधम सिंह नगर_चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

काशीपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा के मुख्य उत्तराधिकारी बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मामले में शामिल एक ओर आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के गिरफ्तार कर किया है इस हत्याकांड में शामिल सबरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है जो हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया था।

पुलिस ने सबरजीत सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है,याद रहे हैं कि इससे पूर्व उत्तराखंड एस टी एफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के रुड़की में बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को संयुक्त आपरेशन में मुठभेड़ के मार गिराया था, अब इस हत्याकांड में शामिल सबरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस मुठभेड़ के दौरान सबरजीत सिंह के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं जिससे वे घायल हो गया और पुलिस ने उस पर शिकंजा कस दिया।

इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, पुलिस बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल दूसरे बदमाश को पंजाब से गिरफ्तार किया था, लेकिन काशीपुर में एक सड़क हादसे में पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी थी और मौका मिलते ही हत्याकांड में शामिल आरोपी सबरजीत सिंह ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया, पुलिस ने सबरजीत सिंह को सरेंडर के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर फायर कर दी।

जिसके बाद सबरजीत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं बहरहाल पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया दिया है वहीं इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए, बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दूसरे शातिर दिमाग आरोपी सबरजीत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य थानों में करीब 17 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं सबरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए चलाए अभियान में एस ओ जी और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी सबरजीत सिंह पर कानूनी शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है।

वहीं गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा भी अस्पताल जा पहुंचे और उन्होंने अस्पताल जाकर मामले की पूरी जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और फरार चल रहे आरोपियों को गिरफतार किया जा रहा है उन्होंने कहा जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों को उन्ही की भाषा में सबक सिखाया जाएगा।

Check Also
Close