Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने पटक पटक के उतारा मौत के घाट

गुलरभोज – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रहे हैं यहां गुलरभोज थाना क्षेत्र में प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे चौकीदार को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में हुई।

कश्मीर सिंह गूलरभोज डैम क्षेत्र के पीपल पड़ाव रेंज में प्लांटेशन की चौकीदारी का काम करते थे, सुबह जंगल की ओर से आए हाथी ने कश्मीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया और उसे अपने पैरों से कुचल कर मार डाला।

लोगों को जब चीखने की आवाज़ सुनाई दी तो लोग उसे तरफ़ भागे और किसी तरह हल्ला मचा कर हाथी को वहां से खदेड़ा, लेकिन तब तक चौकीदार की मौत हो चुकी थी, वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, दिनदहाड़े हुए हाथी के हमले से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

Check Also
Close