Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

महापौर ने गुरूद्वारा में हुए अग्निकाण्ड का लिया जायजा,नगर निगम करायेगा गुरूद्वारा में हुए नुकसान का सुधार

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) मुख्य बाजार स्थित गुरूद्वारा बाबा लाल सिंह बिल्डिंग में हुए अग्निकाण्ड का महापौर विकास शर्मा ने जायजा लिया और नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा को जो नुकसान पहुंचा है उसका सुधार नगर निगम की ओर से कराया जायेगा।

गौरतलब है कि रविवार शाम मुख्य बाजार स्थित गुरूद्वारा बाबा लाल सिंह भवन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गयी थी। समय रहते आग को काबू कर लिया गया। लेकिन तब तक गुरूद्वारा का काफी सामान जल चुका था। महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को गुरूद्वारा पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होनंे गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा कृपाल सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली और घटना पर दुख व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि गुरूद्वारा बाबा लाल सिंह शहर का सबसे पुराना गुरूद्वारा है इससे हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा भवन में जो भी क्षति पहुंची है उसे नगर निगम की ओर से ठीक किया जायेगा। उन्होंने नगर निगम के जेई को गुरूद्वारा का सुधाकरण कल से ही शुरू करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि प्राचीन गुरूद्वारा के सौंदर्यीकरण के लिए शासन से भी मदद दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान महापौर के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ आदि भी मौजूद थे।

Check Also
Close