Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डकालाढूंगीकुमाऊँ

ईदुल फितर पर आने वाले पर्यटकों की कालाढूंगी पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान चलाया

कालाढूंगी – कालाढूंगी पुलिस ईद पर घूमने आने वाले पर्यटकों की सघन चेकिंग अभियान चला रही है। चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से आने वाले युवाओं को पुलिस द्वारा नैनीताल में लगने वाले जाम को देखते हुए कालाढूंगी से नैनीताल की ओर बाइक न ले जाने की हिदायत दी जा रही है।

बुधवार सुबह से ही पुलिस नैनीताल जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। ईद के त्यौहार के चलते नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्ती से चेकिंग अभियान चला रहा है।

पुलिस प्रशासन का मानना ​​है कि ईद पर हर पर्यटक की दिली इच्छा होती है कि वह उत्तराखंड राज्य के सबसे आकर्षक और खूबसूरत पर्यटक स्थल नैनीताल घूमने जाए। इस दौरान ईद पर बाइकों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस उन्हें जाम को देखते हुए कालाढूंगी में ही रोक लेती है। ऐसे में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

Check Also
Close