Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डकुमाऊँरुद्रपुर

दूधिया रोशनी से चमका ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग,महापौर ने किया नई लाईटों का शुभारम्भ

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग पर नगर निगम की ओर से लगाई गयी नई लाईटों का महापौर विकास शर्मा ने बटन दबाकर शुभारम्भ किया। नई लाईटों के उदघाटन के साथ ही ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा और नगर निगम की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

नई लाईटों का शुभारम्भ करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। शहर की जो भी समस्याएं सामने आयी हैं, उन पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग में लाईटें नहीं होने के कारण यहां अंधकार रहता था, जिससे रात के समय आवागमन में दिक्कतें होने के साथ ही अपराधिक तत्वों का भी खतरा बना रहता था।

जिसे देखते हुए नगर निगम ने इस मार्ग में नई लाईटों की व्यवस्था की है। इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो वायदे उन्होंने चुनाव से पहले किये थे उन्हें एक एक करके प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। जनता ने जिन उम्मीदों से उन्हें सेवा का अवसर दिया है, जनता की इन उम्मीदों खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल,उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,भाजपा नेता, नेता दिलीप अधिकारी ,पार्षद पवन राणा, पार्षद शुभम दास, पार्षद मुकेश रस्तोगी, पार्षद एम पी मौर्य, पार्षद कैलाश राठौर, पार्षद राजेंद्र राठौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जीके शर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजत दीक्षित, भाजपा नेता पारस चुघ, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आदेश भारद्वाज, गीता भारद्वाज, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अभय सिंह, विजय डे, शंकर विश्वास आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Check Also
Close