Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहरिद्वार

झूटी लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, ऐसे सुलझाई गुत्थी

हरिद्वार – लूट की झूठी घटना का नाटक रचने वाले फाइनेंस कर्मी की साजिश को झबरेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दा फास कर दिया। बीते 2 अप्रैल को अरुण कुमार, निवासी ग्राम जौली डिडोला, थाना नागल, जिला हरिद्वार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि मोलना-खजूरी रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उससे मारपीट कर पैसों से भरा बैग छीन लिया।

लूट जैसी गंभीर वारदात की जानकारी मिलते ही थाना झबरेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। पूछताछ में अरुण कुमार के बयान संदिग्ध नजर आए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अरुण के मोबाइल का डाटा चेक किया। गूगल मैप टाइमलाइन डाटा से अरुण के बयानों में झोल साफ नजर आया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने खुद ही सच्चाई उगल दी।

अरुण ने स्वीकार किया कि उसे ₹54,000 की सख्त जरूरत थी। बेहड्की गांव से रकम कलेक्ट करने के बाद लौटते समय लालच आ गया और उसने खुद ही अपनी बाइक खेत में गिरा दी। इसके बाद मैनेजर और पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे डाली। दरअसल, उसने पैसे पहले ही बेहड्की निवासी अमरेश के पास सुरक्षित रखवा दिए थे।पुलिस ने अमरेश से संपर्क किया तो उसने भी पैसे रखने की पुष्टि की। अपनी गलती मानते हुए अरुण कुमार ने माफी मांगी।

पुलिस ने धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत ₹5,000 का जुर्माना लगाया और कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना झबरेड़ा अजय सिंह, व0उ0नि0 संजीव चौहान, उ0नि0 नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल रामवीर और कांस्टेबल रणवीर शामिल रहे।

Check Also
Close