Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखण्डदुर्घटनारानीखेत

रानीखेत_हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, खिड़की से सिर बाहर निकालने पर हुआ हादसा

रानीखेत – रोडवेज बस से बाहर सिर निकालने के चलते युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रानीखेत से देहरादून जा रही रोडवेज बस में सवार एक 21 वर्षीय युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे रोडवेज बस (संख्या- यूके 07 टीए 4243) रानीखेत से देहरादून के लिए रवाना हुई थी।

पन्याली के पास पहुंचते ही स्याल्दे के सराईखेत मतखानी निवासी 21 वर्षीय रोहित रावत पुत्र दान सिंह रावत को अचानक उल्टी महसूस हुई। उसने खिड़की से सिर बाहर निकाला, लेकिन तभी बस का मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और युवक का सिर बस के शीशे से जबरदस्त टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि शीशा चकनाचूर हो गया।

और सिर लोहे के एंगल से भी टकरा गया। बस में बैठे यात्रियों ने तेज आवाज सुनी और बस में अफरातफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोककर युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर ने उसे उप जिला चिकित्सालय रानीखेत रेफेर किया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहा था। मृतक रोहित रावत महाविद्यालय रानीखेत में बीएससी का छात्र था और अपने भाई रोहन के साथ चिलियानौला में किराए के मकान में रहता था। दोनों भाइयों को शुक्रवार को देहरादून में एक प्रतियोगी परीक्षा देनी थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस के चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है कि कहीं बस की तेज रफ्तार या कोई अन्य कारण तो इस दुर्घटना की वजह नहीं बना। इस हादसे के बाद बस में मौजूद अन्य यात्रियों को दूसरी बस से देहरादून रवाना किया गया।

Check Also
Close