Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

अटरिया मेले की नीलामी में अनियमितता कर सरकार को 22 लाख से अधिक राजस्व हानि – राम बाबू पूर्व सभासद

कमिश्नर, डीएम सहित अन्य अधिकारियों को भेजी शिकायत

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) शहर के प्राचीन अटरिया मेले से सरकार को 22 लाख रुपए से अधिक राजस्व हानि की शिकायत भेजी गई है ,यह शिकायती पत्र पूर्व सभासद राम बाबू ने कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य अफसरों को भेजा है,भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अटरिया मेले की नीलामी व अनियमितता कर सरकार को 22 लाख रुपए से अधिक की राजस्व हानि पहुंचाने की जा रही है।

इस पत्र में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर धनराशि की रिकवरी करने के कहा गया है, उन्होंने कहा कि मेले परिसर में आधा दर्जन दुकानें सरकारी है और मंदिर के एक एकड़ जमीन सरकारी जमीन है जहां वर्षा से आयोजन होता आ रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि इस भूमि से होनी वाली आय को मंदिर कमेटी के लोग आपसी मिलीभगत से हड़प आ रहें हैं, उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस मामले में साल 2023 में भी उन्होंने जन सहयोग से शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए पहली बार अटरिया मेले की नीलामी 26 लाख 20 हजार रुपए में संपन्न कराईं थी, वहीं 2024 में बिना नीलमी के ही उप जिलाधिकारी रुद्रपुर के निर्देश पर तेहसीलदार ने मंदिर कमेटी से 27 लाख 20 हजार रुपए वसूले थे, जिससे साफ जाहिर होता है सरकार इससे भी अधिक राजस्व प्राप्त कर सकती हैं।

पत्र में कहा की इस वर्ष भी मंदिर कमेटी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से नीलमी की राजस्व राशि बढ़ाने के बजाए सिर्फ 5 लाख 25 हजार रुपए सम्पन्न हुई, जबकि इससे पहले वर्ष में सरकार को लाखों रुपए की राजस्व प्राप्त हुआ था, उन्होंने मेले की नीलामी पुनः कराने और सरकार को लाखों रुपए के राजस्व से होनी वाली हानि को बचाने की अपील की है।

Check Also
Close