Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकालाढूंगीज़रा हटके

कालाढूंगी_वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर जताया आभार

कालाढूंगी – (मुस्तज़र फारुकी) राज्य सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनी शांति मेहरा ने सरकार व संगठन का अभार जताया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति मेहरा को उत्तराखंड प्रदेश में, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।शांति मेहरा पूर्व में भी कई महत्पूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।उनका राजनीतिक कैरियर बहुत लंबा है।उनको 22 वर्ष पूर्व भी दर्जा राज्य मंत्री बनाया गया था।

शनिवार को देहरादून से अपने कालाढूंगी निवास पहुंची शांति मेहरा ने पत्रकारों से रूबारूह होते हुए प्रदेश सरकार व संगठन का अभार जताया वही उन्होंने कहा सरकार ने जिस विश्वास से उनको इस पद से नवाजा है व उसको पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेगी वहीं उनका प्रयास रहेगा कि वरिष्ठ जनो को धामी सरकार की हर योजना का लाभ मिले जिससे आने वाले चुनावों में लोगों का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास अटल हो।

वही उन्होंने कहा धामी सरकार उत्तराखंड में विकास की एक अलग पहचान बना रही हैं उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार से मिलने वाली वरिष्ठ बुजुर्गो को पेंशन आदि लाभकारी योजनाओं लाभ उनको दिलाना हर वरिष्ठ का सम्मान कराना उनका लक्ष्य रहेगा।

इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र फिल्म अभिनेता मयंक मेहरा,वरुण मेहरा आदि मौजूद थे वहीं इस दौरान पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश नैनवाल,महामंत्री शाकिर हुसैन,सतीश जोशी,जाहिद हबीबी,गोपाल सिंह बिष्ट,रजत पंत ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Check Also
Close