Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
उत्तराखण्डकुमाऊँगढ़वाल

उत्तराखंड_25 लाख रजिस्ट्रेशन! तैयार उत्तराखंड, चारधाम यात्रा के पुख्ता इंतजाम – पढ़े ख़बर

उत्तराखंड – चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी तीर्थयात्री, श्रद्धालु और पर्यटक चारों धामों के दर्शन करें।

चारधाम यात्रा की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के लिए सरकार की ठोस और गंभीर रणनीति के बारे में सीएम धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती दिनों में यात्रा का संचालन थोड़ा कठिन है, जिसके लिए परिवहन और पुलिस विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विभागों को चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए जाएंगे।

टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आगामी सफल और मंगलमय चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सेवा समिति द्वारा आयोजित “संगीतमय सुंदरकांड पाठ” में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम परिसर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्ष 2014 से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक एवं सतत प्रयासों से भव्य एवं दिव्य केदारनाथ धाम में निरंतर पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष भी केदार घाटी में हमें बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा था। लगभग 29 स्थानों पर सड़कें एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन सरकार की सतर्कता एवं प्रयासों के कारण सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। हमने 35 दिनों तक युद्ध स्तर पर कार्य किया तथा दूसरे चरण में यात्रा को पुनः प्रारंभ किया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी हमारे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष भी चार धाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी हम काफी उत्साहित हैं। हमने पिछले वर्ष 2024 की चार धाम यात्रा के समापन के बाद ही इस वर्ष की चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हमने इस वर्ष से शीतकालीन चार धाम यात्रा भी प्रारम्भ कर दी है। अब देवभूमि उत्तराखंड में 12 महीने चार धाम यात्रा संचालित होगी, जिससे राज्य की संस्कृति और पर्यटन के साथ-साथ आर्थिकी के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में टपकेश्वर महादेव मंदिर समिति, उत्तराखंड सेवा समिति के पदाधिकारी, संतगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Check Also
Close