Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नई दिल्ली_महेन्द्र नागर पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत,पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय ने दी बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी – अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन। पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय ने उत्तराखंड के महेन्द्र नागर को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया!नागर के अलावा पूर्व सांसद असम विष्णु प्रसाद को उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद बंगाल डी.पी रॉय को उपाध्यक्ष, डॉ. अशोक चौहान यू पी उपाध्यक्ष, परेश कुमार देसाई गुजरात उपाध्यक्ष, के ए मनोहरण तमिलनाडु उपाध्यक्ष, श्रीमती सुंदरी तिर्कि राची आदि को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है!

इसके अलावा बी एस सुब्रायंम करनाटक, वीरेंद्र चौधरी दिल्ली, राजवीर सिंह राठी दिल्ली, हेमेंट सिंह चौधरी यू पी, दिनेश भाई भीखाभाई गुजरात,जगपाल कसाना दिल्ली, बहादुर सिंह तोमर मध्य प्रदेश, श्रीमती नायनानंद कुमार पाटिल महाराष्ट्र, शुभम कश्यप झारखंड आदि को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

महेन्द्र नागर पूर्व मे पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री आदि पदों के अलावा पूर्व पार्षद 10 वर्ष,पूर्व जिला योजना समिति सदस्य नैनीताल 8 वर्ष,पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिंदू वाहिनी,के अलावा हिमालय परिवार, व्यापार मंडल, सामाजिक एवं विभिन्न राजनेतिक संगठनो मे प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर रहे हैं!

नागर के मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट,मेयर नगर निगम हल्दवानी गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा, पंचायत संदेश के प्रधान संपादक बद्रीनाथ, राज्यमंत्री उत्तराखंड श्रीमती रेनु अधिकारी,राज्यमंत्री उत्तराखंड दिनेश आर्य,पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, भाजपा जिलाध्यक नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट,

शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार,शिव सेना नेता रुपेन्द्र नागर,पूर्व पार्षद हरिमोहन अरोरा, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व छात्र संघ कोसाध्यक्ष संदीप कुकसाल, पूर्व छात्र संघ सचिव योगेंद्र बिष्ट व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडे,के अलावा देव तिवाड़ी, संजय राजोर, सक्षम सक्सेना,ऋषभ तिवाड़ी, अमित सक्सेना,आदि ने हर्ष व्यक्त किया!

Check Also
Close