Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल_झील में डूब रही महिला की बचाई जान, मित्र पुलिस निभाया अपना फ़र्ज़ – पढ़े ख़बर

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बोट स्टैंड के पास देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से घूमने आई एक महिला पर्यटक सेल्फी लेते समय रेलिंग से फिसलकर नैनी झील में गिर गई।

गनीमत रही कि वहां मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाई और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला की जान बचा ली। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। यह घटना सोमवार रात करीब 11:15 बजे की है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नैनीताल घूमने आई महिला बोट स्टैंड के पास झील किनारे सेल्फी ले रही थी।

इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह रेलिंग पार कर झील में गिर गई। उस वक्त मल्लीताल पुलिस की टीम पास में ही तैनात थी, जिसने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पिकेट ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह ने चीता मोबाइल टीम के साथ तत्परता दिखाई। उन्होंने स्थानीय नाविकों की मदद से डूब रही महिला को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया।

इसके बाद उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इस घटना ने एक बार फिर झील के पास पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि समय रहते पुलिस की हिम्मत और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

Check Also
Close