Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनारुड़की

यहाँ खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत,परिजनों में कोहराम – ग्रामीणों में आक्रोश,देखें वीडियो

रुड़की – उत्तराखंड के रुड़की से एक दिल देहला वाली ख़बर सामने आई है प्राप्त हुई ख़बर के मुताबिक रुड़की में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। साथ ही गुस्साए ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मासूम बच्चे को कुचला – मौत

आपको बता दें कि रुड़की क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। ताजा मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र के हलवा हेड से सामने आया है। जहां खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। अब तक क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफियाओं का पूरा दबदबा है। अब तक इस गांव में खनन सामग्री से भरे वाहनों की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान जा चुकी है। भगवानपुर क्षेत्र हो या लंढौरा क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली दिन-रात बेखौफ दौड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Check Also
Close