Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेभवाली

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को जिम्मेदारी देना गलत: प्रकाश आर्य

भवाली – निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे व्यक्ति को जिम्मेदारी देने पर भाजपा पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी व जिला मंत्री प्रकाश आर्य ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पार्टी की साख को ठेस पहुंच रही है, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट रहा है।

प्रकाश आर्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसकी उन्होंने शिकायत कर निष्कासन की मांग की थी। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में भी अद्वैती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा से निष्कासित किया गया था।

बावजूद इसके, उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उन्हें बुधवार को नगरपालिका हाल में आयोजित कार्यक्रम का संयोजक बना दिया गया कहा कि ऐसे लोग पार्टी से जुड़कर केवल अपना स्वार्थ सिद्ध कर व्यक्ति विशेष के लिए राजनीति करते है उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश चुनाव अधिकारी राजकुमार चाहर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी विरोधियों को कोई पद न दिया जाए।

लेकिन इन निर्देशों की अवहेलना कर पार्टी अनुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रकाश आर्य ने चेताया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, “मैं तन-मन-धन से पार्टी के प्रति समर्पित हूं, लेकिन स्थानीय स्तर पर हो रही अनुशासनहीनता चिंताजनक है। कहा कि वह इस गंभीर मामले को जिला व शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में लाएंगे।

Check Also
Close