Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

पार्टी को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदान – विकास शर्मा

पार्टी को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदान – विकास शर्मा

सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

खटीमा – (एम सलीम खान संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री विनय रूहेला,भाजपा प्रदेश मंत्री एवं रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं दर्जा मंत्री दीपक मेहरा सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मण्डी सभागार में आयोजित सम्मेलन का शुभारम्भ वरिष्ठ नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल आकार ले चुकी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है ओर केंद्र भी पिछले दस सालो से भाजपा की सरकार है।

आज भाजपा देश ही नहीं विश्व की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है। हर कार्यकर्ता का फर्ज है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे और समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। सब की अपनी अपनी एक पहचान होती है। पार्टी को ख़डा करने और सत्ता तक लाने मे हर कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया इतिहास लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियाभर में साख बढ़ी है। वहीं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड नई पहचान बना रहा है। धामी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखण्ड को शिखर पर ले जाने का काम किया है।

दर्जा राज्य मंत्री विनय रूहेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचने का काम किया है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नींव बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने बूथ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार ने गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पंचायत चुनाव होने हैं, इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुटें। चुनाव में हमारे भीतर यह भावना होनी चाहिए कि पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीत दिलाने के लिए हमें पूरे समर्पण के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए काम करना है। बूथ हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए कार्यक्रम आयोजित करें।

मुख्य वक्ता दीपक मेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है कि केन्द्र के साथ ही कई राज्यों में पार्टी की सरकार है। किसी समय कांग्रेस का न तो केन्द्र में विकल्प था और न ही प्रदेशों में, लेकिन आज कांग्रेस कहां खड़ी है। यह सब भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है।

जिसकी बदौलत हम आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता में अपने ढंग से काम करने की क्षमता है। हमें कार्यकर्ता की शक्ति के अनुसार ही उसे काम देना है ताकि वह अपनी ऊर्जा का सही ढंग से पार्टी के हित में इस्तेमाल कर सके।

सम्मेलन में कई वक्ताओं ने विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, किसान आयोग अध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह, मंच संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष अग्रवाल,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, मंडल उपाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, विमला मुंडेला, डॉ. नीता सक्सेना,नीलू गुप्ता,सावित्री कन्याल,नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकू, रवीश बत्रा आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close