Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनानैनीताल

नैनीताल_गहरी खाई में जा गिरी स्कॉर्पियो महिला की मौत, बेटा घायल – परिजनों में कोहराम

नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चला रहा महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मंगलवार सुबह जोहरी बाजार अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को स्कार्पियो में इलाज के लिए रामनगर ले जा रहे थे। अचानक नैनीताल के निकट जोखिया क्षेत्र में गलत दिशा से एक पर्यटक वाहन आ गया। इससे बचने के प्रयास में विनय ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तल्लीताल थाने के एसआई सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। वाहन चालकों की मदद से पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पहुंच गए थे।

Check Also
Close