Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकुमाऊँहल्द्वानी

हल्द्वानी_अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, 54 चालान, 5 दोपहिया वाहन जब्त – पढ़े ख़बर

हल्द्वानी – नैनीताल ज़िलें के हल्द्वानी शहर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने आज यानि गुरुवार को सख्त कार्रवाई की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से तिकोनिया, ठंडी सड़क और वर्कशॉप लाइन तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में नगर निगम और परिवहन विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाला।

इस दौरान परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के खिलाफ 54 चालान किए, जबकि नगर निगम की टीम ने 5 दोपहिया वाहन सीज किए। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध रूप से रखी दुकानों की स्टैंडियां और अन्य सामान भी निगम ने जब्त कर लिया। पांच दुकानों के अतिक्रमण के खिलाफ सीधी कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कें जनता की हैं और उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Check Also
Close