Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

नैनीताल_पुलिस की पहल,साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता अभियान – पढ़े बड़ी ख़बर

नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु कड़े कदम, चार-धाम यात्रा को लेकर जारी किया गया व्यापक जागरूकता अभियान

हल्द्वानी – पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय चारधाम साइबर ठगी जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है। पुलिस के मीडिया सेल द्वारा लगातार रचनात्मक वीडियो और आकर्षक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

जिसमें आम जनता को चारधाम यात्रा, पंजीकरण, एयरलाइन बुकिंग, होटल पंजीकरण और अन्य धोखाधड़ी के तरीकों से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को फर्जी वेबसाइट और फर्जी ऑफर के बारे में सचेत करना है।

जो उन्हें धोखा देने के लिए बनाए गए हैं। नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और साइबर धोखाधड़ी के मामले में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

लोगों का सहयोग ही इस अभियान को सफल बनाएगा। साइबर अपराध से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है और पुलिस की यह पहल इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Check Also
Close