Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

लो जी बिजली के स्मार्ट मीटर का अचंभा एक महीने का बिजली बिल आ गया 46 लाख 60 हजार

नैनीताल- (एम सलीम खान संवाददाता) नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 43 अरावली वाटिका छडायल के रहने वाले हंसा दत्त जोशी के हाल ही बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाया था जिसके बाद इस स्मार्ट मीटर से उन्हें बिजली सप्लाई होने लगी।

जब एक महीने बाद स्मार्ट मीटर का बिजली विभाग ने बिल भेजा तो हंसा दत्त जोशी के होश उड़ गए और बिल में भुगतान राशि को देखकर उनके पैरों से जमीन खिसक गई यह बिजली का बिल सिर्फ 4/5 का हजार का नहीं है बल्कि पूरे 46 लाख 60 हजार 151 रुपए का आया था,जब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ऊर्जा निगम से करते हुए उनके सामने गुहार लगाई है।

हंसा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया करीब एक महीने पहले ही एक निजी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने उनके घर आकर स्मार्ट मीटर लगाया और उसके बाद बाद दो दिन पहले ही उन्हें आन लाइन के जरिए से एक महीने का बिजली बिल मिला तो उनके होश उड़ गए बिल कोई दो चार हजार रुपए का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपए था, उन्होंने जब बिजली के बिल की भुगतान की मोटी रकम देखी तो वह उलझन में पड़ गए और इसकी शिकायत हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के अफसरों से की है।

हंसा दत्त जोशी को वहां से हीरानगर के आफिस में भेज दिया गया जहां अप्सराओं ने जल्द बिल को सुधारने का आश्वासन दिया है स्थानीय ग्रामीणों ने यूपीसीएल डिविजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता ने इस मामले कहा कि उपभोक्ता के पुराने बिजली मीटर मे कुछ गड़बड़ी थी, जिसकी वजह से उनका बिल इतना अधिक आया है उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के मकान पर स्मार्ट मीटर लगाया गया है और मीटर बिल्कुल सही है शिकायत आने के बाद उपभोक्ता का बिजली बिल सुधारा जा रहा है।

Check Also
Close