Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

हनुमान जन्मोत्सव पर सजे बाला जी महाराज के भव्य दरबार में उमड़े हजारों श्रद्धालु

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) नगर के अम्बेडकर पार्क में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज भब्य बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजा। कार्यक्रम में गाजियाबाद से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक प्रशांत रघुवंशी और बाजपुर से आए भजन गायक अर्चित ग्रोवर ने अपने सुंदर भजनों से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्री संकट मोचन बालाजी सेवा समिति लालकुआं द्वारा बाबा का विशाल दरबार शाम सात बजे शुरू किया गया, बालाजी दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी हाजरी लगायी, दरबार का शुभारंभ गणपति बप्पा मोरिया से किया गया।

इसके बाद वीर हनुमाना अति बलवाना,बेवजह बात बढ़ाने की जरूरत क्या थी’ पूरा पर्वत उठाने की जरूरत क्या थी, हे दुख भंजन, दुनिया चले ना श्री राम के बिना, तने कहना राम राम, संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं खुश होंगे हनुमान राम राम कीजिए, एक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिये और जीवन की सारी मुश्किल आसान हो गई’ जब से मेरी हनुमान से पहचान हो गई समेंत दर्जनों भजन सुनाए गए।

कई भजनों में श्रोता झूम उठे, इस बीच कार्यक्रम के आयोजक महंत लवी मुंजाल (गुरुजी) ने भी अपने प्रवचनों में क्षेत्र वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, समाजसेवी हेमती नंदन दुर्गापाल,

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान और पूरन रजवार तथा व्यवस्था बनाने वालों में संदीप पांडे, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, भास्कर जोशी, योगेश उपाध्याय, अवि श्रीवास्तव, शुभम गायकवाड़, विवेक गर्ग, लव अग्रवाल, अजय शर्मा, राहुल खुराना, विशाल यादव और वीरू बिष्ट सहित कई बाबा के भक्त शामिल थे।

Check Also
Close