Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

अब इस नाम से जानी जायगी हल्द्वानी की ठंडी सड़क, यह मिला नया नाम – पढ़े ख़बर

हल्द्वानी – बैसाखी एवं खालसा पंथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने गुरुद्वारा पहुँचकर गुरु साहिब को नमन किया एवं ठंडी सड़क का नाम बदलकर “श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग” किए जाने की घोषणा की।

समागम में भाई जसविंदर सिंह बरनाला ने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथि ने गुरबाणी कथा के माध्यम से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार का त्याग कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अरदास के उपरांत हुकुमनामा सुनाया गया और विशाल लंगर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अल्मोड़ा एसपी हरबंस सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. परमजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रमुख सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा सहित अनेक गणमान्य एवं संगतजन उपस्थित रहे। अंत में मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close