Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_प्रशासन का अभियान जारी, अब तक 16 अपंजीकृत मदरसे सील

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र में चल रहे अपंजीकृत एवं अवैध मदरसों के विरुद्ध दूसरे दिन सोमवार को भी कार्रवाई जारी है। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध मदरसों को सील किया जा रहा है।

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान विवेक कुमार राय ने बताया कि ऐसे मदरसे चिन्हित किए गए हैं जो अपंजीकृत हैं तथा बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। कल बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे 14 मदरसों को सील किया गया था।

आज सुबह फिर से यह अभियान शुरू किया गया है जिसमें अब तक दो और अपंजीकृत मदरसों को सील किया गया है। अब तक प्रशासन द्वारा 16 मदरसों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीम द्वारा चिन्हित किए जाने में 18 ऐसे मदरसे पाए गए हैं।

जो वैधानिकता के मानकों के अनुरूप नहीं हैं। आज सुबह 9:00 बजे से शुरू हुए अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। साथ में पुलिस बल भी तैनात है।

Check Also
Close