Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_धामी कैबिनेट बैठक आज,इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर – पढ़े बड़ी ख़बर

उत्तराखंड – धामी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती, कीवी की नीति, मोटे अनाज को बढ़ावा देने की नीति शामिल है। धामी कैबिनेट की बैठक आज यानि मंगलवार को होगी।

बैठक में प्रदेश की महिला नीति समेत कई प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम छह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक शुरू होगी। प्रदेश में कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती, कीवी की नीति, मोटे अनाज को बढ़ावा देने की नीति शामिल है।

इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले की ग्राम पंचायत सिरौली कलां को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी को भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। वहीं वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी और होम स्टे रोजगार को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है।

Check Also
Close