Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डकुमाऊँहल्द्वानी

ट्रेंन की चपेट में आकर हाथी की दर्दनाक मौत”वन विभाग करेगा कार्यवाही

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं तराई पूर्वी वन प्रभाग के अनतर्गत लालकुआं- बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है नर हाथी की मौत के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है हाथी के ट्रेन से कटकर मौत के बाद वन विभाग और रेलवे प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना हुई है वह हाथी कॉरिडोर क्षेत्र है और पूर्व में भी उसे घटनास्थल पर ट्रेन की कटने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है।

वही घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास हुई है जहां के नर बहाथी जंगल से निकलकर रेलवे लाइन को पार कर रहा था इस दौरान हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया घटना सोमवार रात करीब 11:00 के आसपास की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी उछलकर रेलवे ट्रैक के किनारे एक घर के पास जाकर गिर गया। इस मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर मौके पर पहुंचे तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन गौला रेंज के उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि देर रात लालकुआं से आगरा जा रही आगरा फोर्ट ट्रेन से कटकर हाथी की मौत हुई है उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां पर ट्रेनों की आवागमन के लिए ट्रेन की स्पीड निर्धारित की गई है हादसे के दौरान ट्रेन की स्पीड की जांच की जा रही है साथ ही वन विभाग द्वारा ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close