Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकुमाऊँज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_मानसून से पहले सफाई पखवाड़े की शुरुआत, महापौर ने खुद थामी झाड़ू

हल्द्वानी – (ज़फर अंसारी) आगामी मानसून को देखते हुए हल्द्वानी नगर निगम ने सफाई पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की है। खास बात यह है कि इस अभियान की शुरुआत खुद मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने की।

हल्द्वानी में बारिश से पहले जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार से शहर भर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है, जो 15 मई तक चलेगा। अभियान की शुरुआत शहर के कालूसिद्ध मंदिर के पास से हुई, जहां मेयर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत नगर निगम के तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मेयर गजराज बिष्ट खुद सड़क और नालियों की सफाई करते नजर आए। मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि यह सफाई पखवाड़ा सिर्फ नालियों और सड़कों की सफाई के लिए ही नहीं है, बल्कि इसका मकसद जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। गजराज बिष्ट का कहना है कि अभियान के तहत सभी वार्डों में टीमें गठित की गई हैं, जो गली-गली जाकर सफाई सुनिश्चित करेंगी।

Check Also
Close