Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तरकाशीउत्तराखण्डदुर्घटना

उत्तराखंड_रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला,मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही मासूम – देखें वीडियो

उत्तराखंड – 14 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई थी। काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। उत्तरकाशी के मर्णिकाघाट में रील बनाते समय एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। हादसे के वक्त महिला की मासूम बेटी मम्मी-मम्मी… चिल्लाती रही।

महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 14 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई थी। काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल की विशेषा (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट गई थी, किसी कारण वह नदी में डूबने लगी।

इसे वहां मौजूद लोगों ने देखा। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी ने नदी और जोशियाड़ा बैराज की झील में नाव उतारकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक महिला का पता नहीं चल सका। महिला ने मोबाइल अपनी बेटी को देकर वीडियो बनाने को कहा था। हादसे के वक्त लड़की वीडियो बना रही थी। अपनी आंखों के सामने मां को डूबता देख लड़की चीखने-चिल्लाने लगी।

Check Also
Close