Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डकुमाऊँरुद्रपुर

पिता ने ही सुला दिया अपने लाल को मौत की नींद,15 साल के अंकित की हत्या का हुआ खुलासा – पढ़े क्या रही वजह

रुद्रपुर – रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने खुलासा किया। पिता देवदत्त ने ही बेटे थी हत्या की थी। बेटे की चोरी की आदत से वह परेशान था। सोमवार को भी उसने 10 हजार रुपए चुराए थे। इससे वह खिन्न था।

हत्यारोपी योजना के अनुसार बेटे को साइकिल से स्कूल ले गया और वहां हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

15 साल के अंकित की हत्या में उसके पिता देवदत्त गंगवार की भूमिका पहले से संदिग्ध मानी जा रही थी। प्राथमिक जांच में देवदत्त स्कूल छोड़ने के बाद बाद में उसके साथ दिखा था। बताया जा रहा है कि पिता मृतक की चोरी और शैतानियों से परेशान था।

झाड़ियों में मिला था शव

पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में 14 साल के किशोर का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार पुत्र देवदत्त गंगवार के रूप में हुई थी। मामले में मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

ग्राम खखूमा थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की हाल निवासी आरती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उसके पति देवदत्त ने उसके पुत्र अंकित गंगवार को गुरुकुल स्कूल छोड़ा था।

वह सिडकुल कंपनी में काम करती है, दिन में लगभग एक बजे उसका पडोसी जीतू उसे कंपनी से लेने आया और बताया कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके पुत्र की दोनों आंखे कुचली हुई थीं। खाल उघड़ी हुई और उसकी शर्ट से उसका गला बंधा हुआ था।

Check Also
Close