Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

वक्फ बोर्ड कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में “विपक्षी पार्टियां फैला रही भ्रम – नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में है और इससे किसी भी मस्जिद या दरगाह को कोई नुकसान नहीं होगा। जो पार्टियां आज इस कानून का विरोध कर रही है वो पहले भी अन्य कानूनों का भी विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिसमे विपक्षी दल भ्रम और झूठी बातें फैला कर मुसलमानों को गुमराह करते रहे हैं तथा उनका उद्देश्य सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में रोड़ा अटकाना है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून वक्फ बोर्ड की कार्यपाली में सुधार के लिए लाया गया है, लेकिन विपक्ष दल इसको गलत तरीके से प्रसारित कर जनता को भड़काने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमीर लोग वक्फ की जायदाद पर कुंडली मारकर बैठे थे उन्हें इस बिल से परेशानी हो रही है, न कि किसी गरीब मुसलमान को। यह बिल उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों का वर्षों से दुरुपयोग किया। मुसलमानों से वक्फ बोर्ड छीनने की बात दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है इन विपक्षी दलों के झूठे बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अलावा कोई ऐसी सरकार नहीं जो यह काम कर सकती थी यह देश के लिए जरूरी था बहुत सही समय पर यह निर्णय हुआ है इससे मनमानी करके देश की संपत्ति पर कब्जा करने का कुछ लोगों का जो प्रयास है उसपर प्रतिबंध लगेगा। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

Check Also
Close