Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकुमाऊँज़रा हटकेहल्द्वानी

नगर निगम हल्द्वानी,,अब नही दिखेगा कूड़े का ढेर, ना आएगी बदबू।

हल्द्वानी – गौला पर ट्रन्चिंग ग्राउंड से अब कूड़े का ढेर गायब हो जाएगा और वहां के रहने वाले बाशिंदों को अब बदबू भी नही आएगी। क्योकि बृहस्पतिवार की मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कूड़े को साफ करने के लिए लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का उद्धघाटन किया।

हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्लांट से कूड़े को पीसकर मिट्टी बना दिया जाएगा, जिसका प्रयोग भरान के लिए किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि निगम और एनटीपीसी के बीच हुए समझौते के तहत भविष्य यहां एक और प्लांट भी लगाया जाएगा। लीगेसी प्लांट की एक मशीन करीब 1000 मिटरिक टन कूूूड़ा प्रतिदिन निस्तारण करेगी।

इस मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए कंपनी के साथ 6.88 करोड़ का अनुबंध किया गया हैं। जिससे यहां पर उपस्थित 1.39 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा।

हल्द्वानी में भवाली, भीमताल, नैनीताल और लालकुआं पंचायतों का कूड़ा भी हल्द्वानी आता हैं, प्लांट में इस कूड़े का निस्तारण भी किया जाएगा। इस प्लांट से निगम की बड़ी समस्या हल होती नजर आ रही हैं।

कूड़े के निस्तारण के दौरान जो प्लास्टिक का कचरा निकलेगा, कंपनी उसे अलग कर अपने साथ ले जायेगी तथा दूसरे प्लांट में उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा।

Check Also
Close