Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी/काठगोदाम_सिंचाई नहर में घुसा 6 फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी, नहा रहे लोग भागे

हल्द्वानी – काठगोदाम में सिंचाई नहर में नहा रहे लोग उस समय दहशत में आ गए, जब नहर में 6 फीट लंबा सांप आ गया। नदी में नहा रहे लोग सांप से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पारा चढ़ने के साथ ही हर कोई गर्मी से परेशान हो रहा है।

रविवार दोपहर कई युवा और बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए काठगोदाम सिंचाई नहर में नहा रहे थे। तभी नहर में कहीं से 6 फीट लंबा सांप आ गया। सांप को देखकर नहर के किनारे खड़े लोग चिल्लाने लगे। पानी में सांप को देखकर नहा रहे लोगों में दहशत फैल गई।

नहर में नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाई और नहर से बाहर निकल आए। नहा रहे लोगों की तत्परता के चलते एक अप्रिय घटना टल गई। कुछ युवकों ने सांप को मारने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ महिलाओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने सांप को छोड़ दिया। कुछ देर बाद सांप नहर से निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Check Also
Close