Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रुद्रपुर में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया की महानगर कार्यसमिति का गठन

महानगर अध्यक्ष अनिल रावत ने दी जिम्मेदारियां सौंपी

रुद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) महानगर रुद्रपुर में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया की महानगर कार्यकरिणी का विस्तार पूर्वक गठन हो गया है, महानगर ईकाई में अलग-अलग पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है यहां आहूत बैठक में रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया की महानगर ईकाई रुद्रपुर की ज़िम्मेदारियों सौंपते हुए महानगर अध्यक्ष अनिल रावत और महामंत्री महेंद्र पाल मौर्या ने बताया कि संगठन को विस्तार पूर्वक गठित करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक महानगर कार्यलय में आयोजित की गई, उन्होंने बताया कि जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों और उनकी समस्याओं सहित उत्पीड़न और काम करने के दौरान आने वाली असुविधाजनक मामले पर गहनता से विचार विमर्श किया इस बैठक में क्षेत्रीय कलम नवीसों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है, संगठन में चार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सचिव, प्रवक्ता सहित अन्य पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

इस कड़ी में महानगर अध्यक्ष अनिल रावत ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद अनिल रावत, महामंत्री महेंद्र पाल मौर्या, सचिव सत्यजीत राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल, बब्लू पाल , संदीप पांडे,तपस कुमार,जमील अहमद,को बनाया गया है जबकि उप सचिव विशाल मेहरा, धर्मपाल सिंह को बनाया गया है महामंत्री राधाकृष्ण मौर्य कोषाध्यक्ष इन्दजीत सिंह, मनोज गुप्ता को बनाया गया है।

और मीडिया प्रभारी एम सलीम खान, संचालन प्रवक्ता के पद पर मोहम्मद रजा,नवल किशोर को नियुक्त किया गया, इस दौरान बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और एक जुट होकर पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया, महानगर अध्यक्ष अनिल रावत ने कहा कि पत्रकारों की जटिल समस्याओं को लेकर समय-समय पर प्राशासनिक अधिकारियों सहित अन्य आला अफसरों से वार्ता कर निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी से खबरों का प्रकाशन करने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को एक दूसरे के लिए एक जुट होकर पत्रकार एकता का परिचय देना है उन्होंने बताया कि संगठन की हर माह में एक बैठक आयोजित की जाएगी और पत्रकारों की जटिल समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण करने के प्रयास किए जाएंगे, इस दौरान महेंद्र पाल मौर्या, सत्यजीत राय, संदीप पांडे, मनोज गुप्ता,एम सलीम खान, मोहम्मद रजा, राधाकृष्णन मौर्य,नवल किशोर, उज्जवल, इमरान अंसारी, गुरविंदर सिंह गिल, बब्लू पाल, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Check Also
Close