Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा ने उड़ान भरी: हल्द्वानी से ड्रोन के जरिए दवाइयां पहुंचाने का सफल परीक्षण

हल्द्वानी – उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए आज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से ड्रोन के जरिए दवाइयां भेजने का सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रायल कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लिए किया गया, जहां ड्रोन ने कम समय में जरूरी दवाइयां पहुंचाई।

 

इस ऐतिहासिक पहल की जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया, “यह ड्रोन सिस्टम खासकर दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके जरिए आपातकालीन स्थितियों में न सिर्फ जरूरी दवाएं बल्कि रक्त, सांप के जहर का टीका और अन्य जीवन रक्षक सामग्री भी भेजी जा सकेगी।” उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए जरूरी सभी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त कर लिए गए हैं।

और आज इसका सफल परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान तकनीकी टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इस आधुनिक सिस्टम का निरीक्षण किया गया। डॉ. जोशी ने आगे बताया कि आने वाले समय में इस ड्रोन तकनीक को राज्य के अन्य चिकित्सा संस्थानों में भी लागू करने की योजना है, ताकि लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता जल्दी मुहैया कराई जा सके।

Check Also
Close