Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डकुमाऊँनैनीताल

हल्द्वानी_कैंचीधाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से राहत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने आज यानि मंगलवार को कैंचीधाम और भवाली क्षेत्र का भ्रमण कर पर्यटन सीजन के लिए चल रही तैयारियों समेत यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सभी संबंधित विभाग यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखें।

नैनीबैंड-सैनेटोरियम बाईपास फेज-1 का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चौड़ीकरण एवं कलमठ निर्माण कार्य 15 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सैनेटोरियम-रातीघाट फेज-2 का निरीक्षण करते हुए शटल सेवा का संचालन, पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त ने रातीघाट के निकट निर्माणाधीन हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा से न केवल कैंचीधाम पहुंचना आसान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

कैंचीधाम में पर्यटन विभाग की भूमि पर करीब 63 करोड़ की लागत से बन रहे बहुमंजिला पार्किंग, ध्यान केंद्र, पाथवे व पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कमिश्नर ने कार्य में तेजी लाने व दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल द्वारा बनाए जा रहे शौचालय की प्रगति का भी निरीक्षण किया।

इसके अलावा कमिश्नर ने सेनेटोरियम-रानीखेत मार्ग में 546.75 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और जून तक इसकी दीवार को सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लोनिवि के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती, तुषार सैनी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। अंत में कमिश्नर ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर जिले व मंडल की सुख-शांति व खुशहाली की प्रार्थना की।

Check Also
Close