Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Crimeउत्तराखण्डरुद्रपुर

होमगार्ड ने पहले किया दुष्कर्म और फिर धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) कोतवाली पुलिस ने एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया है जिस पर एक पीड़िता ने पहले दुष्कर्म करने और फिर मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में झोंकने का आरोप लगाया है, कोतवाली पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संगीन मामले का खुलासा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर प्रशांत ने किया उन्होंने बताया कि होमगार्ड ओमप्रकाश पुत्र लल्लन यादव जो प्रीत विहार इलाके का रहने वाला है उसके खिलाफ एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर कर बताया कि आरोपी होमगार्ड ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बेहरमी से मारपीट कर उसे देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया,सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में 15 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी गई थी।

मामले की जांच पड़ताल करने के दौरान होमगार्ड ओमप्रकाश पुत्र लल्लन यादव जो शहर की प्रीत विहार कालोनी का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर का ही रहने वाला है और उसकी नियुक्ति होमगार्ड महकमे में हैं और संबंधित विभाग को इस मामले से संबंधित जानकारी दे दी गई है, पुलिस आरोपी होमगार्ड का मेडिकल चेकअप करने के उसे अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Check Also
Close