Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_आतंकी हमले के खिलाफ आढ़तिया व्यापारियों का गुस्सा फूटा, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

हल्द्वानी – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। हल्द्वानी नवीन मंडी के आलू फल आढ़ती व्यापारी संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 22 अप्रैल को हिंदू पर्यटकों की पहचान कर उन्हें गोली मारकर हत्या करना सिर्फ आतंकवाद नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है। ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाए।

संघ ने इस घटना को मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि ऐसी बर्बरता के लिए मौत की सजा भी कम है। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय के नारे के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और सरकार से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान संगठन के संरक्षक मंडल समेत तमाम पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also
Close