Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादूनन्यूज

देहरादून_आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट पर,कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर जोर, एक संस्था के खिलाफ हेट स्पीच का केस दर्ज

देहरादून – हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए देहरादून पुलिस ने कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे और पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों से लगातार संपर्क में रहकर उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें। वर्तमान में देहरादून जिले में कुल 1201 कश्मीरी छात्र विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं, जिनका विवरण पुलिस द्वारा एकत्र कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इसी सिलसिले में आज बिधोली चौकी में एसएसपी देहरादून की अध्यक्षता में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें उन सभी शिक्षण संस्थानों और पीजी संचालकों को आमंत्रित किया गया, जहां कश्मीरी छात्र रहते हैं। सेमिनार में पुलिस ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए और कहा कि किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि या चिंता होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इसके साथ ही ऐसे सभी स्थानों पर अतिरिक्त पीएसी बल तैनात किया गया है, जहां कश्मीरी छात्र रहते हैं या पढ़ाई करते हैं, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और भड़काऊ टिप्पणियों पर भी कड़ी नजर रख रही है। अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 25 आपत्तिजनक पोस्ट हटा दी गई हैं।

वहीं, एक संगठन द्वारा एक धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में हेट स्पीच और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर संबंधित पोस्ट को हटा दिया गया है। देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Check Also
Close