Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_भीषण सड़क हादसे के बाद एसडीएम पहुंचे हॉस्पिटल, घायलों का हाल जाना,मृतकों की पहचान की

हल्द्वानी – कालाढूंगी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हनुमान मंदिर के पास दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर के बाद एक बाइक में अचानक विस्फोट हो गया।

भीषण आग लगने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी लाया गया।

जहां उन्हें बर्न आईसीयू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुमित धानिक (21 वर्ष) पुत्र महेश चंद और सूरज पांडे (21 वर्ष) पुत्र भुवन चंद निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे नूर आलम (45 वर्ष) 80 प्रतिशत, उनकी पत्नी सईदा (40 वर्ष) 20 प्रतिशत, जगदीश (45 वर्ष) 8 से 10 प्रतिशत और राजू (50 वर्ष) 6 से 10 प्रतिशत झुलसे हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इन सभी का सर्जरी विभाग द्वारा उपचार किया जा रहा है और इन्हें जरूरत के अनुसार दान-सहायता भी प्रदान की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के वक्त वहां से गुजर रही एक तीसरी बाइक भी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

साथ ही उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट और तहसीलदार कुलदीप पांडे भी तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। एसडीएम राहुल शाह ने भी देर रात अस्पताल में उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

और अस्पताल प्रबंधन को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Check Also
Close